गांव, गरीब, महिलाओं और मजदूरों के लिए काम करता है किसान कल्याण परिषद: सुधीर त्यागी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर-41 स्थित गांव अगापुर में किसान कल्याण परिषद (केकेपी) कार्यालय का शुभारंभ हो गया। सोमवार, 6 दिसंबर को परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चौहान मार्केट में कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान कल्याण परिषद एक राष्ट्रवादी संगठन है, जो सकारात्मक संदेश के साथ-साथ गांव, गरीब, किसान, महिलाओं और मजदूरों की प्रगति के लिए काम करता है।
सुधीर त्यागी ने कहा कि यह संगठन राजनीतिक नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान हितैषी नीतियों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उसका लाभ किसान मजदूरों को दिलाने के लिए यह संगठन प्रतिबद्ध है। त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जन कल्याण में लागू की गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम इसी वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू किया गया था, जो अब तक अनवरत चल रहा है।
किसान कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बीना भाटी ने कहा कि देश की प्रगति में किसानों और मजदूरों की अहम भूमिका है और इनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सकारात्मक कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर किसान कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी, राष्ट्रीय सचिव (वरिष्ठ पत्रकार) विजेंद्र त्यागी, बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष नितेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी शत्रुघ्न त्रिपाठी, रूपचंद्र नागर, सुरेन्द्र प्रजापति, विजेन्द्र त्यागी, दीपा देवी, दया शंकर पराशर, डीके चौधरी, राजेश उपाध्याय, लखन साहू, संजीव चौहान और किसान कल्याण परिषद के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*