राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। मुरादनगर वार्ड नंबर-7 से विनोद कसाना को कांग्रेस पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी घोषित किया है। इस अवसर पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विनोद कसाना का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कसाना ने इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी धीरज गुर्जर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सदस्य एवं गाजियाबाद से लोकसभा की सांसद प्रत्याशी रही श्रीमती डोली शर्मा का आभार जताया है।
कांग्रेस नेता डोली शर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि विनोद कसाना कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उनकी जीत जरूर होगी। कसाना का इस अवसर पर प्रह्लादगढ़ी स्थित गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मेयर का चुनाव लड़ चुके विजय चौधरी, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, पीसीसी सदस्य अनीस खान, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी के प्रदेश सचिव जितेन्द्र गौड़, पीसीसी सदस्य अजय हितेषी, किसान कांग्रेस के मेरठ मंडल महासचिव वीरेंद्र कौशिक, राजेंद्र ढिल्लो, सविता गौतम, मोनू जाटव, हेमंत कुमार, राजा खान, वासुदेव शर्मा, फिरोज इदरीसी, अक्षय वीर त्यागी, पवन चौधरी, सुशील शर्मा, मुजीब खान, जय किशन, आशुतोष गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, राम गोपाल सिंह, पंकज अवस्थी, इमरान खान आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply