जितेन्द्र जायसवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बाराबंकी। मुख्यंषत्री योगी आदित्यिनाथ बुधवार को बाराबंकी के जीआईसी के आडीटोरियम पहुंचे। यहां उन्हों ने 148.84 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 186 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। रामनगर, नवाबगंज, कुर्सी क्षेत्र की परियोजनाएं इसमें शामिल हैं। साथ ही ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड की बिस्किट व बेकरी उत्पाद इकाई का निर्माण कार्य भी शामिल है। इसके अलावा सीएम ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों कों लाभान्वित किया और नवजात बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राश करायाI
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटानिया के बिस्कुट एवं ब्रेकरी उत्पाद की इस इकाई में करीब एक हजार युवाओं को प्रत्यक्ष इससे रोजगार मिलेगा। जिले के किसानों का गेहूं व यहीं की चीनी भी खरीदी जाएगी। इससे मेक इंन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने उत्साहित जनता से कहा कि देवाधिदेव महादेव की पावन धरती पर विकास योजनाओं की बधाई देता हूं। अयोध्या की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि बाराबंकी रामराज्य का द्वार है। यहां के किसानों ने अपने परिश्रम व पुरुषार्थ से देश में जिले के नाम किया। यहां के अग्रणी किसान रामसरन वर्मा को भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत भवनों गांवों के विकास की धुरी बताते हुए कहा कि सपा व बसपा ने इसकी ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाएं व समेकित विकास ही सुखी व समृद्ध जीवन बनाने में सहायक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, नवजवान व महिलाओं के विकास को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई और आगे बढ़ाई। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व पर्यटन विकास के साथ ही रोजगार परक योजनाएं संचालित हैं। सांसद बाराबंकी उपेंद्र सिंह रावत व अयोध्या सांसद लल्लू सिंह सहित सभी विधायक क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने सदर विधान सभा (नवाबगंज, बाराबंकी) में भाजपा का विधायक न होने को विकास में बाधा मानते हुए कहा कि यहां भी भाजपा का विधायक होता तो रामनगर और कुर्सी की तरह यहां भी विकास होता।
कार्यक्रम में बाराबंकी सांसद उपेंद्र रावत, अयोध्या सांसद लल्लू सिंह प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष राज रानी रावत, जिला अध्यक्ष शशांक कुसमेस, हैदर गढ़ विधायक बैजनाथ रावत, दरियाबाद विधायक सतीश शर्मा, रामनगर विधायक शरद अवस्थी, सा केंद्र वर्मा कुर्सी विधानसभा, जैदपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमरीश रावत, जिला मंत्री सीता शरण वर्मा आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply