बसंत पंचमी पर मेवाड़ में हुआ मां शारदा का पूजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मंदिर में बसंत पंचमी पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। मां शारदे की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराया गया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया और निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल उपस्थित रहे। साथ ही मेवाड़ परिवार के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने वस्त्र, फूल-फल, मेवे का भोग लगाने के बाद मंदिर परिसर में मां शारदा के प्रति अपनी आस्था, आराधना व वंदना के स्वर समर्पित किये।
डॉ. गदिया के अनुसार हर वर्ष बसंत पंचमी का पर्व इसी प्रकार से मनाया जाता है। इसका मकसद शिक्षा के मंदिर में मां शारदा का वंदन कर शिक्षा का माहौल बनाये रखना तो है ही, हर सम्प्रदाय के विद्यार्थियों में मां शारदा का पूजन-वंदन करने की प्रेरणा देना भी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*