राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा ने बुधवार को बसंत पंचमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्राचीन शिवकुटी एवं चित्रगुप्त मंदिर में विधि विधान से मां शारदे की पूजा-आरती आदि की गई। भजन-कीर्तन के बाद बच्चों को उपहार और प्रसाद का वितरण किया गया।
बसंत उत्सव का कार्यक्रम अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती किरण श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के कई सदस्य एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply