प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में मनाई गई महाष्टमी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में चैत्र नवरात्र महोत्सव के आज आठवे दिन मंगलवार को महाअष्टमी का पर्व मनाया गया। मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। लाल रंग की पोशाक धारण कराई गई। नारियल का भोग लगाया गया और इसी के साथ माता रानी के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा।
मंदिर के पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार अग्रवाल ने मां महागौरी के बारे में विस्तार से बताते हैं। उनका कहना है कि मां की कठोर तपस्या से भगवान शिव प्रसन्न हुए तो उन्होंने मां को पत्नी के रूप में स्वीकार किया और इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर अत्यंत कांतिमय बना दिया। उसी वक्त इनका काला रंग गौर वर्ण हो गया। उसके बाद से मां पार्वती के इस स्वरूप को महागौरी के नाम से जाना गया।
श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर समिति के सदस्य डीसी गुप्ता के अनुसार, इस मंदिर के गर्भ गृह में विभिन्न विग्रह हैं, जिसमें केला देवी, विष्णु विराट रूप बद्री विशाल, माता वैष्णो देवी दरबार, 11 मुखी हनुमान, 26 एकादशी चितई वाले बाबा, अर्धनारीश्वर भैरवनाथ, दक्षिणेश्वर काली, बैकुंठ धाम, तिरुपति बालाजी, दशावतार जगन्नाथ पुरी, कामधेनु गायत्री माता, द्वारिकापुरी गंगा अवतरण, कैलाश धाम शिव परिवार, पंचमुखी गणेश, सालासर बालाजी, शनि देव, खाटू श्याम, रामेश्वरम, श्रीनाथजी, लक्ष्मी-गणेश और सरस्वती विराजमान हैं।
महाष्टमी के अवसर पर मंदिर की व्यवस्था की देखरेख में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा, आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल, अजय गर्ग एडवोकेट, निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट, सतीश चंद्र शर्मा, त्रिलोकी नाथ भार्गव, अजीत मित्तल, देवेश कौशिक, ईश्वर चंद शर्मा, महेश भार्गव, अनिल महाराज, प्रमोद वर्मा, कपिल अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, सचिव बंसल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*