परिचालक जयप्रकाश की भांजी सुरभि श्रीवास्तव का आईएएस में हुआ चयन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में परिचालक के पद पर कार्यरत जयप्रकाश श्रीवास्तव की भांजी सुरभि श्रीवास्तव का आईएएस में चयन हो गया है। परिणाम आज ही घोषित हुए हैं, जिसमें क्रमांक 56 पर आईएएस के पद पर सुरभि का चयन हुआ है। यह सूचना मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सुरभि और उनके परिजनों को बधाई देने वालों का ताता लगा है।
उल्लेखनीय है कि अभी सुरभि श्रीवास्तव जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इनके पिता जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव खण्ड शिक्षा अधिकारी हैं और माता का नाम श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव है। सुरभि अपने माता पिता की सबसे बड़ी बेटी हैं। सुरभि का ननिहाल सुल्तानपुर जनपद के माधोपुर गांव में है। उनके आईएएस चयन पर उनके मामा परिचालक जयप्रकाश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव व अन्य परिजनों ने हर्ष जताया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*