राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘पॉलिटेक्निक चलो अभियान’ को सफल बनाने के लिए प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT ग्रेटर नोएडा) गौतमबुद्ध नगर जिले के कई इंटर कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। संस्थान के निदेशक श्री आर. के. शाक्य ने बताया कि 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए यह बहुत अच्छा अवसर है। वे सभी पॉलिटेक्निक से अपना भविष्य संवार सकते हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को तकनीकी शिक्षा (डिप्लोमा) तथा पॉलिटेक्निक से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार और सरकारी नौकरियों के लिए तैयार करना है।
उन्होंने जिले के कक्षा 10 व उससे ऊपर के छात्र-छात्राओं से प्राविधिक शिक्षा से जुड़कर पॉलिटेक्निक से डिप्लोमा कर अपने भविष्य को सफल बनाकर प्रदेश व देश के विकास में योगदान करने को कहा है। श्री आर. के. शाक्य सोमवार को ‘पॉलिटेक्निक चलो अभियान’ के तहत पॉलीटेक्निक से स्वावलंबन की ओर बढ़ते कदम विषय पर ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आईटीआई, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक पास छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अभ्यर्थी की आयु 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
श्री शाक्य ने बताया कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) में दिव्यांग अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण दिया जाता है। ओबीसी, एससी, एसटी और ई.डब्ल्यू.एस., पूर्व सैनिक के आश्रितों को शासन के निर्देशानुसार आरक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि PIIT ग्रेटर नोएडा से Polytechnic (Diploma in Engineering) करने के साथ-साथ कोई भी विद्यार्थी D.Pharm, BCA, BBA, MBA, D.EI.Ed., B.Ed., B.Pharm. में भी प्रवेश ले सकते हैं। इसके अलावा ऑन लाइन (लाइव) ‘एयर गुरुकुल’ के तहत शिक्षा देने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है, जो किसी भी छात्र-छात्रा के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी व रोजगारपरक है। पीआईआईटी में छात्रावास, समृद्ध पुस्तकालय तथा कम्पनी प्लेसमेंट की सुविधा भी है।
निदेशक श्री आर. के. शाक्य के अनुसार, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) का फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 है। अभ्यर्थी admission@piitindia.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण हेतु अभ्यर्थी व्यक्तिगत मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी का ही प्रयोग करें। फॉर्म से संबंधित समस्या पर कोई भी छात्र/छात्रा किसी भी कार्य दिवस में 9313548244 नंबर पर बात कर सकते हैं या फिर पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा आकर संपर्क कर सकते हैं।


Leave a Reply