ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ने 111 कन्याओं का पूजन कर बांटा प्रसाद

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नवरात्र के अवसर पर महासप्तमी को ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा पुराना विजय नगर स्थित इन्दु शिशु विद्या सदन में 111 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही नर्सरी, केजी व प्रथम कक्षा के बच्चों को भारतीय डाक विभाग से सेवानिवृत निरंजन शर्मा के सौजन्य से स्कूल बैग बांटे।
उल्लेखनीय है कि यह विद्यालय गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को शिक्षा व संस्कार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मात्र मासिक फीस ही ली जाती है। किताब कापियां, बस्ता, गर्मी- सर्दी की ड्रेस, जूते- जुराबें ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर वितरित किए जाते हैं। शनिवार से पहले द्वितीय से पंचम कक्षा तक के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गये थे। ट्रस्ट व स्कूल के मुख्य संरक्षक मेघराज अरोड़ा ने आज दक्षिणा स्वरूप सभी बच्चों को 50 रुपये प्रदान किए।
कन्या पूजन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी मेघराज अरोड़ा, स्वरूप नारायण, मुन्नी लाल बरनवाल, द्रोपदी बरनवाल, बाल किशन कुकरेजा, प्रीति कुकरेजा, मंत्री आमोद कपूर, कोषाध्यक्ष एमएल त्रिपाठी, कार्यलय प्रमुख बी.डी.सागर, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा (स्वतन्त्र पत्रकार), ट्रस्ट की सचिव एवं स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी, सुधा रानी, सुशीला सागर, योग शिक्षक अर्चना शर्मा, उप प्रधानाचार्य मंजू मल्होत्रा, शिक्षिका शिवानी, प्रिया, शिक्षक एस.के. उपाध्याय, राजेश सिंह व आयुष कुमार उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*