इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में नन्हे-मुन्नों ने की रामलीला

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। बुराई पर अच्छाई की जीत ‘दशहरा’ पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में पूर्व प्राथमिक (प्री- प्राइमरी) कक्षाओं के विद्यार्थियों ने रामलीला का मंचन किया। इससे पहले विद्यालय निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय और उप प्रधानाचार्या कल्पना सीज़ो का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने राम भजन गाकर किया।
राम लीला में रामजन्म, ताड़का वध और राम-सीता विवाह का मंचन मनमोहक रहा। उसके बाद रावण वध के साथ लीला का समापन किया गया। प्रतिभागी बच्चों का उत्साह चरम पर था। विद्यालय के निदेशक पंकज जोशी ने नन्हे-नन्हे राम-सीता के अभिनय से आनंदित होकर उन पर पुष्पों की वर्षा की तथा प्रस्तुति की सराहना कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने बच्चों को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों पर चलने की शिक्षा दी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*