विधान परिषद चुनाव : बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से मनोज सक्सेना ने किया नामंकन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना ने आज शनिवार को बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद हेतु नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके समर्थन में पचासों लोग मौजूद रहे और सैकड़ों लोगों की संख्या में बरेली कमिश्नरी पहुंचकर लोगों ने उनका मान बढ़ाया। फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और खुलकर समर्थन देने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि मनोज सक्सेना कायस्थ समाज का प्रतिनित्व करते हैं। करीब-करीब देश के सभी कायस्थ संगठनों का उन्हें समर्थन हासिल है। उनका काफिला नामांकन करने पहुंचा तो नारों से आसमान गूंज उठा। इस अवसर पर खुद मनोज सक्सेना ने कहा कि नवजवान साथियों के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार बेरोजगारी व अधिवक्ताओं की समस्याओं के मुद्दे पर पूरी तरह गंभीर है। इन्हीं बातों को लेकर उन्होंने आज चुनावी पर्चा दाखिल किया है।
पार्टी के सिद्धांतों के आगे बढ़ाने का संकल्प:
श्री सक्सेना ने कहा, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र की जनता चाहती है कि कोई नवजवान प्रत्याशी जीते, जिससे क्षेत्र का विकास हो। पार्टी का एक सिपाही होने के नाते हमने पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है और हाईकमान से अनुरोध किया है है अधिवक्ताओं और नवजवानों की भावनाओं की कद्र की जाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव युवा साथियों का है। युवा वर्ग चाहता है कि युवा ही यहां से जीते, जो शिक्षित हो। इसी मांग के चलते हमने आज नामांकन किया है और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में अपना आवेदन प्रस्तुत कर रखा है।
केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को लेकर चिंतित:
श्री सक्सेना ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी जिस तरीके से युवाओं को लेकर चिंतित हैं, अधिवक्ताओं की बात को समझ रहे हैं, उससे हमें पूर्ण विश्वास है कि पार्टी युवाओं व अधिवताओं की भावना को समझेगी।
युवा बदलाव चाहता है:
उन्होंने कैम्प कार्यालय से बड़ी संख्या में वाहनों के काफिले के साथ पहुंचकर बहुत मजबूती के साथ नामांकन करके पार्टी को अहसास कराया है कि युवा बदलाव चाहता है। इस मौके पर आलोक सक्सेना, दीपक माहौर, प्रदीप खंडेलवाल, रवि भूषण शर्मा, प्रवीण सक्सेना, संदीप सिन्हा, महेश भटनागर, सुशील जौहरी, सुरेश पचोरी, महेश गंगवार, मुकेश मौर्य, योगेश सक्सेना, अतुल कुलश्रेष्ठ, सतीश खरे, रविंदर माथुर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कायस्थ संगठनों ने किया समर्थन:
दूसरी तरफ ऑल इंडिया कायस्थ काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व एबीकेएम के राष्ट्रीय सलाहकार जितेन्द्र बच्चन, अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के संस्थापक विजय कुमार श्रीवास्तव, पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव सुधांशु श्रीवास्तव, समाज सेवी मदन मोहन श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव आदि ने मनोज सक्सेना का पूर्ण समर्थन करते हुए उनकी शानदार जीत की कामना है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*