JIFF में ‘हू एम आई’ को मिला ‘बेस्ट रोमांटिक फिल्म’ अवॉर्ड

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (जेआईएफएफ) 2023 में राइट क्लिक प्रोडक्शन की फिल्म ‘हू एम आई’ को ‘बेस्ट रोमांटिक फिल्म’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इससे पहले जयपुर के महाराणा प्रताप सभागार में रेड कार्पेट ओपनिंग और अवार्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ‘हू एम आई’ के डायरेक्टर शिरीष खेमरिया ने सम्मान ग्रहण किया।
अवार्ड मिलने के दौरान ‘हू एम आई’ की पूरी टीम मौजूद थी। फिल्म के प्रोड्यूसर शिरीष प्रकाश, मुख्य अभिनेता चेतन शर्मा और ऋषिका चांदनी के अलावा फिल्म के क्रिएटिव एडवाइजर डॉ आलोक प्रकाश और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉ हेमेंद्र शर्मा मौजूद थे। डॉ आलोक ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हू एम आई 9 जनवरी को जीटी सेंट्रल स्थित आयनॉक्स में स्क्रीनिंग की जाएगी और 27 जनवरी को देशभर में फिल्म रिलीज होगी।
फिल्म के डायरेक्टर शिरीष खेमरिया ने बताया कि नर्मदा के तट पर आधारित 124 मिनट की उनकी फिल्म सदियों पुराने प्रश्न ‘को अहम्’ को भारतीय दर्शन के दृष्टिकोण से देखने का प्रयास करती है। उन्होंने बताया कि ‘हू एम आई’ अब तक लंदन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, स्पेन, कनाडा, इस्राइल और जर्मनी के प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में प्रदर्शित हो चुकी है या फिर स्क्रीनिंग के लिए चयनित की जा चुकी है, जहां इसे तारीफ के साथ-साथ कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। इसके साथ ही फिल्म को 16 आईएफएफ जयपुर और कोलकाता कल्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी काफी सराहा गया था। चंडीगढ़ फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट स्टोरी के लिए अवार्ड दिया गया। वहीं फिल्म का ट्रेलर आज जी म्यूजिक ने लॉन्च किया है, जिस पर दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

1 Comment

  1. Outstanding
    Touching
    Intense
    Insightful
    Comical
    Charismatic
    Enjoyable
    First-rate
    Uproarious
    Absorbing
    Sensitive
    Riveting
    Intriguing
    Powerful
    Fascinating
    Pleasant
    Thought-provoking
    Imaginative
    Legendary
    Unpretentious
    Message giving
    Theme based
    Spiritual
    Prove to hindu mythology
    Ans the unanswered question with broad vision

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*