‘लीजेंड दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ से कई हस्तियां सम्मानित

अमित मिश्रा/राष्ट्रीय जनमोर्चा
मुम्बई। अंधेरी-जुहू स्थित मेयर्स हॉल में डॉक्टर कृष्णा चौहान द्वारा लीजेंड दादा साहेब फालके अवार्ड का एक भव्य आयोजन किया गया। चौहान बॉलीवुड फिल्मों के डायरेक्टर और लीजेंड दादा साहेब फालके अवार्ड के फाउंडर हैं। सम्मान समारोह में कई सेलेब्रिटीज़ ने शिरकत की। दक्षिण मध्य मुंबई चेम्बूर से शिवसेना सांसद राहुल शेवाले तथा दादा साहेब फालके के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पुसाल्कर भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मशहूर संगीतकार अनु मलिक, पद्मश्री अनूप जलोटा, गजेंद्र चौहान, मुकेश ऋषि, एक्टर सिद्धार्थ निगम, अरुण बख्शी, अनिल नागरथ और गीतकार सुधाकर शर्मा को सम्मानित किया गया।
11 जुलाई को आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि साउथ सिनेमा के मशहूर ऐक्टर सुमन तलवार ने शिवाजी द बॉस और गब्बर इज़ बैक जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का जादू दिखाया है। तलवार को भी सम्मान से नवाजा गया। इंटरनेशनल सेलेब्रिटी एंकर सिमरन आहूजा ने इस अवार्ड शो को होस्ट किया। जबकि इंटरनेशनल परफॉर्मर शीरीन फरीद की स्टेज परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया। वहीं डॉ कृष्णा चौहान ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि उनकी एक हिंदी फिल्म ‘जीना नहीं तेरे बिना’ रिलीज़ के लिए तैयार है। इसके अलावा हिंदी एल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ भी रिलीज़ होने वाला है। उन्हें उनकी हिंदी शार्ट फिल्म के लिए बेस्ट निर्देशक का पुरस्कार भी मिला है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*