डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव
छपरा, राष्ट्रीय जनमोर्चा कार्यालय। जी हां, डॉ.राजेंद्र प्रसाद की जयंती समारोह में बुधवार को जुटेंगे कई दिग्गज। अपनी-अपनी प्रतिभाओं, कला कौशल एवं विचारों के माध्यम से उन्हें याद करेंगे और उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए चित्रांश बंधुओं को एकजुट होने के लिए प्रेरित करेंगे। मसलन, सभी चित्रांश समितियों एवं संगठनों से जुड़े सदस्यों, अभिभावकों एवं युवा पीढ़ी को राजेंद्र बाबू की जीवनी को परोसते हुए एक अलख जगाने का प्रयास करेंगे। साथ ही कायस्थ समाज की एकजुटता एवं महत्व पर भी बल दिया जाएगा।
छपरा में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुधवार को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था कायस्थ परिवार के संयोजकत्व में देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती सह चित्रांश समारोह का भव्य आयोजन किया गया है, जिसकी तैयारी को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारी में अलग-अलग टीमों के सदस्य अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं, जिसका नेतृत्व कायस्थ परिवार के मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव, अध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा उर्फ मिंटू एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कमल किशोर सहाय कर रहे हैं।
3 दिसंबर 2025 को स्थानीय पार्टी क्लब के खुले मंच एवं भव्य सभागार में कायस्थ परिवार के संयोजकत्व में बनी सारण सर्व समिति चित्रांश एकता परिषद से जुड़े सदस्यों ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप देने का प्रयास किया है। जैसा कि वरीय चित्रांश गुप्तेश शंकर, अजीत सिन्हा, डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्ण वर्मा, कन्हैया वर्मा, मनमोहन कुमार श्रीवास्तव आदि का कहना है।

कायस्थ परिवार के मुख्य संयोजक अभिजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में मथुरा के श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर श्री सच्चिदानंद जी महाराज, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं अखिल भारतीय कायस्थ कौंसिल नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ‘भारत गौरव’ वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, राष्ट्रीय संयोजक सत्यनारायण प्रधान, मिशन 2 करोड़ चित्रांश इंटरनेशनल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कर्ण, बिहार भाजपा एनआरआई के प्रमुख नेता एवं संयोजक मनीष सिन्हा, उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना, समाजसेवी सीतेश रमन, प्रसिद्ध हास्य कलाकार स्व. राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू श्रीवास्तव, जदयू विधायक समृद्ध वर्मा, जदयू के प्रांतीय सचिव मनोज लाल दास मन्नू सहित कई प्रांतीय राष्ट्रीय नेता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी तथा समाजसेवी, साहित्यकार, प्रबुद्ध नागरिक भाग लेंगे।
कायस्थ परिवार के महासचिव अजय सहाय ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्री चित्रगुप्त सेवा समिति, कायस्थ सेना, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, मिशन 2 करोड़ चित्रांश इंटरनेशनल, श्री चित्रांश समिति से जुड़े सदस्यों का विशेष योगदान मिल रहा है। इन सभी संस्थाओं के पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार राजन, मुकुंद मोहन राजू, डॉ ओम प्रकाश श्रीवास्तव, पंकज वर्मा, अविनाश कुमार, रूपक कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता प्रकाश रंजन निक्कू, दुर्गेश प्रकाश बिहारी, पवन श्रीवास्तव, शुभम कुमार, सुबोध श्रीवास्तव एवं सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर ऐतिहासिक स्वरूप देने में लगे हैं।
कायस्थ परिवार के प्रवक्ता आनंद विवेक ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि छपरा में श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर महाराज जी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों में भारत गौरव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, मनीष सिन्हा सहित श्री चित्रगुप्त समिति के संरक्षक प्रमोद रंजन सिन्हा, अजीत सिन्हा, गुप्तेश शंकर, कवियित्री रीना सिन्हा आदि ने अपने ऑडियो संदेश से चित्रांश बंधुओं को भाग लेने का भी आग्रह कर चुके हैं, ताकि इस कार्यक्रम के संदेश से पूरे देश के लोग परिचित हों।

कायस्थ परिवार के सचिव अजित कुमार के अनुसार, इस समारोह में सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए यहां के चित्रांश जगत से भी परिचित कराया जाएगा। साथ ही उन्हें ऐतिहासिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी कुछेक नामचीन लोगों सहित सभी संरक्षक गणों को सम्मानित किया जाएगा।
कायस्थ परिवार के महिला कोषांग की प्रमुख नेत्री सुनीता विवेक एवं सुषमा सहाय ने जानकारी दी है कि इस कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी चित्रांश महिलाओं में एक चेतना जागृत हुई है तथा इसके आयोजन की सराहना अभी से की जा है। वहीं कायस्थ परिवार के युवा प्रकोष्ठ के संयोजक सौरभ श्रीवास्तव एवं सागर श्रीवास्तव ने बताया कि इस कार्यक्रम में युवाओं की अच्छी खासी भागीदारी रहेगी। कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक धनंजय श्रीवास्तव, अभिजीत सिन्हा, सागर श्रीवास्तव, अमिलेश सिन्हा भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई दिनों से लगे हैं।

कायस्थ परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के बिहार अध्यक्ष डॉ विद्या भूषण श्रीवास्तव ने कहा है कि राजनीतिक एवं सामाजिक दृष्टिकोण से सजग रहने वाले उत्तर बिहार के प्रमुख जिला सारण में विगत कई वर्षों से चित्रांश समाज की एकजुटता, बेहतरी एवं सामाजिक योगदान के लिए विभिन्न स्तरों पर सामाजिक एवं रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं। बुधवार, 3 दिसंबर को आयोजित यह एक ऐसा कार्यक्रम है जो सभी चित्रांश संगठनों को जोड़कर एक नया अध्याय शुरू किया है, जिसकी सराहना की जा रही है।

श्री चित्रगुप्त समिति के संरक्षक गुंजेश्वर वर्मा, श्री चित्रांश समिति के संरक्षक सुरेश प्रसाद श्रीवास्तव, ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, रवि शंकर श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सेवा समिति एवं कायस्थ सेना के संरक्षक डॉ केपी श्रीवास्तव, मुरारी प्रसाद वर्मा ने इस कार्यक्रम को कायस्थ परिवार की एक अनूठी पहल बताया है। कायस्थ परिवार के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अभिषेक अरुण ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की प्रस्तुति के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। बहरहाल, समारोह को लेकर चित्रांश बंधुओं में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।


Leave a Reply