राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। ज्ञानश्री विद्यालय ने हल्दीराम सोसाइटी के अध्यक्ष एम.एल. अग्रवाल के संरक्षण में 10वां वार्षिकोत्सव ‘अभिमंच 2025’ का भव्य आयोजन किया। ‘नदीतमा – कालातीत गाथा’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में “नदियों में सर्वश्रेष्ठ नदी— सरस्वती”की गौरव गाथा को दर्शाया गया, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और स्थायी सभ्यतागत विरासत के प्रति विद्यालय की दृढ़ प्रतिबद्धपरता को दर्शाता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध नगर की पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह रहीं।
समारोह की शुरुआत वार्षिक रिपोर्ट द्वारा हुई। श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने युवाओं को उद्देश्यपूर्ण विकास और नागरिक चेतना की ओर प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षा को आजीवन यात्रा बताते हुए ज्ञानश्री के मूल्य-आधारित वातावरण की सराहना की तथा विद्यार्थियों से तेजी से बदलते समय में सफल होने हेतु अपने ज्ञान, कौशल और दृष्टिकोण को सुदृढ़ करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के पहले दिन सुशांत विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि एमिटी विश्वविद्यालय की आउटरीच प्रमुख सुश्री निशि मिश्रा और प्रोफेसर डॉ. संदीप सक्सेना विशिष्ट अतिथि रहे। दूसरे दिन के मुख्य अतिथियों में श्रीमती लक्ष्मी सिंह के अलावा प्रो. (डॉ.) श्रोभित माथुर शामिल रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में सुश्री जान्हवी पंवार ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया। अध्यक्षता एम.एल. अग्रवाल ने कार्यकारी समिति के सदस्यों के साथ मिलकर की।
माँ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात गायक मंडली द्वारा “ड्रीम्स ऑफ़ द सेरेन्गेटी” प्रस्तुत किया गया। शाम का मुख्य आकर्षण, ‘नदितामा’रहा, जिसमें संगीत, नृत्य, नाट्य और कथन के माध्यम से सरस्वती नदी की कालातीत यात्रा को अत्यंत प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया गया। डॉ. संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत इस अर्थपूर्ण एवं सौंदर्यपूर्ण कार्यक्रम की सराहना की है। समारोह में प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका भटकोटी भी उपस्थित रहीं।


Leave a Reply