पार्थ श्रीवास्तव की मौत के मामले पर RVP की बैठक में जुटे कई दिग्गज

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
पटना। राष्ट्रवादी विकास पार्टी की बिहार इकाई ने 30 मई की गूगल मीट में आने के लिए प्रसिद्ध साहित्यकार शैलेंद्र अवस्थी ‘शिल्पी’, सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, सीपीआईएमएल के नेता कामरेड नंद किशोर सिंह, विवेक शक्ति के संपादक कुलदीप सक्सेना, भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त पुलिस महानिरीक्षक उमेश कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया सेल में कार्यरत पार्थ श्रीवास्तव की मौत के मामले को लेकर राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने 3 जुलाई को लखनऊ में विरोध मार्च निकालने का एलान किया है। इसी सिलसिले में पार्टी के तत्वावधान में रविवार को पत्रकारिता दिवस के मौके पर ऑन लाइन एक बैठक आयोजित की गई। गूगल मीट में शिक्षक संघ के जुझारू प्रतिनिधि कमलेश कुमार विकल भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रवादी महिला कोषांग की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विपदा की घड़ी में पार्टी स्वर्गीय पार्थ श्रीवास्तव के परिजनों के साथ है। हर तरह से पार्टी उनकी मदद करेगी। किरण श्रीवास्तव ने इस बैठक के आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। साथ ही इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) ब्रिगेडियर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश में पार्टी को सशक्त बनाने के लिए जन सरोकार के सवाल पर तत्काल संघर्ष की कार्रवाई प्रारंभ करने के लिए बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय रघुवर को उत्तर प्रदेश का राजनैतिक पर्यवेक्षक मनोनीत करने की घोषणा की। इसके अलावा हाल ही में कोविड-19 से छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन सुभाष व्यास एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिगेडियर श्रीवास्तव की पत्नी एवं अन्य लोगों के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा गया और पार्टी ने शोकाकुल परिजनों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*