राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था 1 मार्च से 17 मार्च तक महिलाओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम चला रखा है। गुरुवार को भी इसी क्रम में गौतम बुद्धनगर ईकाई द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम दे रही कई महिलाओं को संस्था ने नारी शक्ति सम्मान देकर सम्मानित किया है।
संस्था की मीडिया प्रभारी वंदना झा ने बताया कि 2 मार्च को सम्मानित होने वाली महिलाओं में बिहार महिला मंच के लक्ष्मी सिंह, जागृति लीला फाउंडेशन की कुसुम जोशी भटनागर, सामाजिक कार्यकर्ता रमा पंत, दीदी की रसोई की प्रमुख श्रीमती ऋतु सिन्हा, सीमा रावत, डॉक्टर जिया भाटिया, रितु रेनवाल शामिल रहीं। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कवियत्री श्रीमती ममता सिंह ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाएं देश-विदेश में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रही हैं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु बाला शर्मा, जिला प्रभारी रेनू त्यागी, नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह, नोएडा देहात अध्यक्ष पूजा अवाना, प्रियंका, पारुल, उमा जायसवाल, कुसुम पथारिया, मीणा गौतम, रेहाना अल्वी, मंजू शर्मा, रेखा शर्मा, बीना अवाना आदि मौजूद रहीं।


Leave a Reply