आप को झटका, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया पर आबकारी घोटाले में कथित तौर पर जुड़ने का आरोप है, वहीं आम आदमी पार्टी ने इस घटनाक्रम को लोकतंत्र का काला दिवस बताया है।
सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है- ‘लोकतंत्र के लिए काला दिन! भाजपा की सीबीआई ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया है।’

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*