मीनाक्षी लेखी ने किया ‘द योगशाला एक्सपो’ का उद्घाटन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। नमो गंगे ट्रस्ट द्वारा पांचवे “द योगशाला एक्सपो 2021” का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में किया गया। जिसमें भारतीय चिकित्सा पद्धति पर कार्य करने वाली देश की लगभग सभी कंपनियां आयुष के डॉक्टर स्टूडेंट के साथ ही हेल्थ ऐण्ड वेलनेस टापिक पर लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता के 300 आर्टिस्ट मौजूद रहे, जो देश के 12 राज्यों से आए हुए हैं। इनकी कलाकृति आकर्षण का विशेष केंद्र रही।
केन्द्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने नमो गंगे ट्रस्ट के कार्य की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी और ट्रस्ट के गाजियाबाद स्थित आर्ट गैलरी के उद्घाटन का आमंत्रण भी स्वीकार किया है। उनका कहना है की लाइव पेंटिंग सामाजिक विषयों मुद्दों समस्याओं के प्रति जागरुकता का प्रमुख उपकरण है, इस तरह की प्रतियोगिताएं लगातार होनी चाहिए।
ट्रस्ट के चेयरमैन विजय शर्मा ने बताया कि उनका ट्रस्ट भारतीय चिकित्सा पद्धति व कला संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विगत छह वर्ष से कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संयोजक अंशुल अग्रवाल ने बताया कि कल शुक्रवार को सभी आर्टिस्टों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर संदीप मारवाह, उडी़सा के सांसद बसंत पाण्डा व पूर्वी दिल्ली के मेयर भी मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*