मेघराज अरोड़ा व डॉ. एमएल त्रिपाठी को ‘भामाशाह’ सम्मान से नवाजा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पुराना विजय नगर स्थित ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित इंदु शिशु विद्या सदन का वार्षिकोत्सव मनाया गया। सोमवार को उत्सव भवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत चेयरमैन मेघराज अरोड़ा व कोषाध्यक्ष डॉ. एमएल त्रिपाठी को भामाशाह सम्मान से नवाजा गया। साथ ही इस अवसर पर वार्षिकोत्सव के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, मुख्य अतिथि डॉ आरके पोद्दार, विशिष्ट अतिथि अरुण शर्मा व शिक्षाविद डॉ. जेएल रैना, अतिथि डॉ. पीके खत्री, डॉक्टर सुनील शर्मा, सीडी गुप्ता, अशोक कुमार और सुधीर कुमार मित्तल का भी स्वागत-सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत छोटे-छोटे बच्चों खुशी, मयंक व प्रतिज्ञा ने गणेश वंदना से की। सरस्वती वंदना निशा, नैना, आंचल, लक्ष्मी व रिया ने की। प्रबंधक डॉक्टर राजकुमार आर्य ने ट्रस्ट और स्कूल का परिचय दिया। स्वागत गीत अनम, सलोनी, भारती और कीर्ति द्वारा प्रस्तुत किया गया। लक्ष्मी और प्राची ने शिक्षक और शिक्षिकाओं के प्रति एक नाटिका द्वारा अपने भाव प्रस्तुत किए। नर्सरी और केजी के बच्चों ने योग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश ढौडियाल, संरक्षक राजकुमार आर्य, श्याम बाबू, लखमी चंद गोयल, मुन्नीलाल बरनवाल, सतीश चंद्र गुप्ता, संतोष गोविल, मंत्री आमोद कपूर, उपाध्यक्ष मंजू त्रिपाठी, शशिकांत नंदा, वित्तीय सलाहकार महेंद्र खंडेलवाल, सह मंत्री संजीव बरनवाल, कार्यालय प्रमुख बी.डी. सागर, कानूनी सलाहकार विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, सदस्य अजय चौहान, प्रधानाचार्य और ट्रस्ट की सचिव सीमा शर्मा, सुधारानी, द्रोपदी बरनवाल, कंचन त्रिवेदी, सुधा खंडेलवाल, पिंकी कपूर, कीर्ति, नंदा, शिवानी, मंजू सिंह, चन्द्रकान्ता गोयल, राजेश सिंह, आयुष, मंजू मल्होत्रा, हेमलता, गीता रानी, रिया सेठी, अर्चना शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*