प्रसादम में चर्बी मिलाने वालों को हो फांसी की सजा : स्वामी चक्रपाणि

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बीजेपी के संस्थापक सदस्य तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा का मनाया गया 74वां जन्म दिवस
देहरादून। स्वामी चक्रपाणि महाराज ने जगन मोहन रेड्डी की अलोचना करते हुए कहा है कि तिरुपति बालाजी के प्रसादम में चर्बी मिलाकर हिंदुओं का धर्म भ्रष्ट करने का प्रयास किया गया है। यह महापाप है और अति निंदनीय है। इसके दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए।
स्वामी चक्रपाणि बीजेपी के संस्थापक सदस्य तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा के 74वें जन्म दिवस और संगत पंगत कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। आरके सिन्हा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्वामी जी ने आरके सिन्हा को फूल-माला व पटका पहनाकर उनके लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि महापुरुषों के पदचिन्हों पर सिन्हा जी आगे बढ़ रहे हैं। हम सभी इनके विचारों को आगे गति देना है। सिन्हा जी अनेकता में एकता के प्रतीक हैं। सभी को एकसाथ जोड़ने में इन्हें महारत हासिल है।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के कई पूर्व व वर्तमान मंत्री, उत्तर प्रदेश के वन मंत्री अरुण सक्सेना, पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय, केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर सुशील कुमार सिन्हा, अभय सक्सेना, मनोज श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर, दिल्ली प्रदेश के अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष विजय पांडेय आदि उपस्थित रहे। इन सभी ने आरके सिन्हा का अभिनंदन किया। कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
प्रसिद्ध कवि बुद्धिनाथ मिश्र, संस्कृति मिश्र, रामायण धर द्विवेदी, डॉक्टर विष्णु सक्सेना, डॉ सुरेश श्रीवास्तव, श्रीमती आराधना प्रसाद, डॉ राहुल अवस्थी और श्वेता सिंह ने अपनी रचनाओं से लोगों में जोश भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक सृष्टि सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव आदि ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सुरभि और रंजीत श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर श्रीमती रत्ना सिन्हा, ब्रह्म ऋषि बीके शर्मा ‘हनुमान’, राहुल कुदेशिया, अनुरंजन आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*