PIIT ग्रेटर नोएडा के छात्रों को वितरित किए स्मार्टफोन व टैबलेट

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोबाइल व टैबलेट वितरण समारोह का शनिवार को PIIT में आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के तहत Polytechnic, D.Pharm., BBA और MBA के छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रिंस इंस्टीट्यूट आफ इन्नोवेटिव टेक्नो. (PIIT) के चेयरमैन डा. भरत सिंह ने सभी को टैबलेट के सदुपयोग के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डा. भरत सिंह कहा कि नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नई हो रही है। सरकार इसी हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है। सरकार का संकल्प है कि यूपी का युवा दुनिया में किसी से पीछे नहीं रहेगा। आज के कार्यक्रम पर उन्होंने प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य युवा शक्ति को डिजिटली सक्षम बनाना है, ताकि भविष्य में अगर कोई महामारी भी आए तो पठन-पाठन को बाधित न कर सके।


कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित के.पी. सिंह (Former I.G. (ITBP), के.पी. वर्मा (ITS) Principle General Manager (BSNL), Govt. of India, जतिन वर्मा (CEO) JVIAS Academy New Delhi और इंजी. आनंद साहू (वरिष्ठ भाजपा नेता व बोर्ड ऑफ डायरेक्टर PIIT) ने अपने कर कमलों द्वारा सभी छात्रों को टैबलेट प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर प्रो. आर. के. शाक्य (डायरेक्टर PIIT), श्रीमती मिथलेश सिंह, श्रीमती जागेश सिंह, हरस्वरूप सिंह (रजिस्ट्रार PIIT), अनिल कुमार (डिप्टी रजिस्ट्रार), डा. सपना आर्य (डिप्टी डायरेक्टर एडमिशंस), विश्वजीत वर्मा (डीन एकेडेमिक्स) तथा वरिष्ठ पत्रकार व समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संरक्षक नंदगोपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*