विकास अग्रवाल/राष्ट्रीय जनमोर्चा
बिजनौर। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान (रजि.) बिजनौर की मासिक बैठक मालियन ट्रेडर्स झालू रोड पर हुई, जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिला बिजनौर नगर व नगर इकाई के सभी पदाधिकारी इस मौके पर उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से रामलीला रोड स्थित मालियान ट्रेडर्स के स्वामी ब्रह्मपाल को रामलीला इकाई का अध्यक्ष और सुनील अग्निहोत्री को नगर महामंत्री चुना गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राहुल वर्मा ने किया। मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष राज कुमार गोयल और जिला महामंत्री संजीव कुमार अग्रवाल रहे। नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, सुनील तोमर नगर अध्यक्ष चंदक, नगर महामंत्री खगेश शर्मा, देवेश चौधरी जिला कोषाध्यक्ष, सुनील गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार झालू, जिला संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल, जिला सह संगठन मंत्री प्रशांत चौधरी, नगर संरक्षक अहलावत, अशोक चौधरी, शाह आलम, गौहर खान, शिवम शर्मा, अनुज अग्रवाल आदि बैठक में उपस्थित रहे!


Leave a Reply