राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सर्दी बढ़ रही है। ठिठुरन से अधिकतर लोग घरों से बाहर निकलने में असहज महसूस करते हैं। ऐसे में जिन गरीबों के पास कंबल या रजाई नहीं होगी, उनकी क्या हालात होती होगी। इस दर्द को समझते हुए सामाजिक संस्था ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ ने गुरुवार को नोएडा के सेक्टर 18 में डीएलएफ स्थित झुग्गी-झोपड़ियों के बीच असहाय, निराश्रित और गरीबों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकर जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि देश के जिन राज्यों में संस्था काम कर रही है, वहां भी गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस समय सर्दी अपनी चरम पर है। पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से मैदानी इलाकों में भी ठंडक बढ़ गई है। गरीबों और मजलूमों की परेशानी दोगुनी हो गई है। समाज के लोगों को चाहिए कि वे ऐसे नेक कार्य के लिए आगे आएं और शासन-प्रशासन को भी सहयोग करना चाहिए। बच्चन ने बाज के गर्म कपड़ों व कंबल वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से सहयोग करने वाली संस्था की महासचिव श्वेता त्यागी और कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि संस्था के सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभा रहे हैं। शीघ्र ही संस्था का विस्तार किया जाएगा।
‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ के चेयरमैन अरुण कुमार भी कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने आगे भी इस तरह के कार्यक्रम करने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने की बात की है। इस अवसर पर प्रधान पिंकी कौशिक, लाल सिंह, मंजू मेहता, राहुल अवाना, दिवाकर त्यागी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply