राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
प्रयागराज। कोरोना संकटकाल में राष्ट्रवादी विकास पार्टी के कार्यकर्ता लगातार समाज के सहयोग में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को प्रयागराज के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई बीमार, लाचार और जरूतमंदों की सहायता की। उन्हें मदद पहुंचाई और एंबुलेंस सेवा भी प्रदान की।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से राष्ट्रवादी विकास पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने देर रात बताया कि उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार श्रीवास्तव की तरफ से कुछ परेशान लोगों के बारे में बताया गया था। उन्होंने उनके निर्देशानुसार बगैर देर किए प्रयागराज के निवासियों को सहायता प्रदान की और भविष्य में भी हर प्रकार की सहायता करने के लिए वह तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि इस समय प्रयागराज में कोरोना महामारी से तमाम लोग पीड़ित हैं। किसी को ऑक्सीजन नहीं मिल रही है तो किसी को अस्पतालों में ले जाने का साधन नहीं है। दवा, सेवा और जन सुविधाओं का बहुत अभाव है। कई बार तो अपनों को जब पता चलता है कि उनके सदस्य को कोरोना हो गया है तो वे उससे दूरी बना लेते हैं। ऐसे में पीड़ित की दिक्कत और बढ़ जाती है। ऐसे लोगों की पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र श्रीवास्तव और अन्य कार्यकर्ता लगातार सहायता और सहयोग करने में लगे हैं।


Leave a Reply