नवरात्रि महोत्सव : खुर्जा के नवदुर्गा शक्ति मंदिर में माता के दर्शन को उमड़े भक्त

संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर के सुप्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में नवमी, 23 अक्टूबर तक चलने वाला आश्विन मास नवरात्रि महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह एक ऐसा अनुपम और अनोखा मंदिर है जिसमें एक ही स्वरूप में माता के नौ रूपों के दर्शन होते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले हर भक्त की माता रानी उसकी मुराद पूरी करती हैं। हर रोज माता के दर्शन करने को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।
हवन पूजन समिति के अध्यक्ष डीसी गुप्ता (कांटे वाले) ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि यहां आने वाले हजारों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। सच्चे दिल से मांगी गई हर मुराद माता रानी पूर्ण करती हैं। बहुत से श्रद्धालु गांठ बांधकर जाते हैं। उनकी मुराद जब पूरी हो जाती है तो वे उसे खोल देते हैं। गुप्ता ने बताया कि नवरात्रि के समय हर रोज दोपहर में महिला संकीर्तन व शाम को अन्य संकीर्तन मंडली द्वारा किया जाता है। यहां की झांकियां श्रद्धालुओं को खूब लुभाती हैं। मंदिर की 108 परिक्रमा का विशेष महत्व है, जिसे श्रद्धालु नंगे पैर पूर्ण करते हैं। यहगोवर्धन महाराज की एक परिक्रमा के बराबर है।
मालपुआ का अर्पित किया भोग :
श्री नवदुर्गे समिति (रजि.) के प्रधान संजय वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन माता रानी को नई पोशाक धारण कराई जाती है और छप्पन भोग तथा विभिन्न प्रकार के फल व मिस्ठान आदि अर्पित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आज आश्विन शुक्ल चतुर्थी को माता रानी के कुष्मांडा स्वरूप को बैंगनी रंग के पोशाक से सजाया गया। साथ ही मालपुआ का भोग अर्पित किया गया।
विधि-विधान से कराई पूजा-अर्चना :
मीडिया प्रभारी विकास वर्मा के अनुसार आज के कन्या पूजन के यजमान डीसी गुप्ता कांटे वाले तथा उनकी धर्मपत्नी सरिता गुप्ता रहीं। मुख्य पुजारी पंडित नंद किशोर ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर चार वर्ष की कन्या का श्रृंगार, पूजा व भोग सरिता गुप्ता व डीसी गुप्ता ने किया।
हर सदस्य का मिल रहा सहयोग :
मंदिर की व्यवस्था में प्रधान संजय वर्मा, आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल, उप प्रधान देवेश कौशिक, सुशील गोयन्का, सह सचिव लितेश्वर शर्मा, निमिष कुमार गर्ग, सजल वर्मा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार गर्ग एडवोकेट, प्रमोद वर्मा, अनिल कुमार (महाराजा), सतीश चंद्र शर्मा, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, अजीत मित्तल, त्रिलोकी भार्गव, संजय गौड़, राजकुमार गिरी, धर्मेंद्र सिंह, डॉ नरेश चंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी विकास वर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, रवि शंकर अग्रवाल, डॉ शलभ शर्मा, त्रिलोचन गौड़, विनोद कुमार अग्रवाल (मंदिर प्रबंधक), विनोद कुमार गर्ग, रविंद्र कुमार गुप्ता, सत्य प्रकाश दादू, राजकुमार पोद्दार, अनिल अग्रवाल, राजीव बंसल आदि सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*