सचिन सिंह/राष्ट्रीय जनमोर्चा
हापुड़। किसान आंदोलन के समर्थन में और काले कृषि कानून के विरोध में समाजवादी मजदूर सभा ने आज एक दिन की भूख हड़ताल की। जिसका नेतृत्व सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद शर्मा ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि तीनों कृषि कानून जल्द से जल्द खत्म होने चाहिए। सरकार अपनी जिद पर अड़ी है तो किसान भी कम नहीं हैं। वह अपना हक लेकर रहेंगे। यह सरकार मनमानी करने से बाज नहीं आ रही है।
पुरषोत्तम वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव किसानों के हितेषी रही है और आज इस वक्त भी समाजवादी पार्टी किसानों को पूर्ण रूप से सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि अभी तो यह कानून लागू भी नहीं हुआ है, अभी से महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। यदि किसान भाई इस काले कानून को मान लेते हैं तो महंगाई से हाहाकार मच जाएगा। बेरोजगारी बढ रही है। ऐसे में गरीब, बेबस और लाचार परिवारों को आत्महत्या करने के सिवा और कोई रास्ता नहीं बचेगा। इस मौके पर समाजवादी मजदूर सभा के प्रमोद शर्मा, पुरूषोत्तम वर्मा, रामपाल सिहं जाटव, किशन चंद आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply