राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जिले के जिन युवाओं को आईएएस और पीसीएस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में आर्थिक तंगी आड़े आ रही है, उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उनके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस योजना के तहत आप निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि गाजियाबाद के आईएएस एव पीसीएस की तैयारी करने वाले युवा जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन गाजियाबाद कार्यालय के कक्ष संख्या 111 में अपना पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। आवेदन करने की अन्तिम तिथि 15. 06. 2026 है और कोचिंग 01 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु छात्र-छात्राओं का चयन प्रवेश परीक्षा अथवा साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अभ्युदय कोचिंग में विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण के लिए विशेषज्ञ बुलाए जाते हैं। वह प्रतिदिन छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं। इसके अलावा जिले में तैनात आईएएस और पीसीएस अधिकारी भी समय-समय पर युवाओं का मार्गदर्शन करने कोचिंग में आते हैं।


Leave a Reply