ABKM ने कैलाश सारंग जयंती पर आयोजित किया ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
धनबाद। झारखंड के जनपद धनबाद स्थित संबलपुर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ABKM) ने मंगलवार को कैलाश सारंग की जयंती पर एक ओल्ड एज होम में ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में संगठन के 30 सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने कैलाश सारंग के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
2 जून को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कैलाश सारंग के अद्वितीय व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कैलाश सारंग मध्य प्रदेश सरकार में दो बार कैबिनेट मंत्री रहे और उन्होंने 1990 से 1996 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में भी देशसेवा की है। साथ ही पूरे भारत का भ्रमण कर कायस्थ परिवार को संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य किया।
कैलाश सारंग अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। वर्तमान में उनके पुत्र विश्वास सारंग मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में उनके सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव, डॉ. सरोज सिंह, अंजनी श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रसाद, बी.एन. लाल, राजीव श्रीवास्तव, राकेश सिंह, संजय बक्शी, राकेश सिन्हा, डॉ. वर्षा वर्मा, शिवानी सिन्हा, प्रियंका, मनोज सिंह, दीपक श्रीवास्तव सहित आश्रम के सदस्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रवि भूषण श्रीवास्तव ने किया और संजय बक्शी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर समापन किया गया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*