राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में मंडल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नंदनगरी ई ब्लॉक स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय में मंडल स्तरीय मौखिक गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चार जिलों दक्षिण पूर्व, पूर्व, उत्तर पूर्व एक व उत्तर पूर्व दो के जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के चार स्तर निर्धारित थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए मंडलीय निदेशक कृपा शंकर उपाध्याय ने छात्रों से कहा कि तकनीकी के इस युग में छात्र अपनी मानसिक ताकत व दक्षता को न भूलें।
प्रथम दिन प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं मंडलीय निदेशक विकास कालिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस युग में छात्रों को अपनी मानसिक दक्षता व योग्यता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को जिला उप शिक्षा निदेशक सुरेश चंद मीणा एवं क्षेत्र 6 के उप शिक्षा निदेशक डा राजपाल सिंह ने भी संबोधित किया। दूसरे रोज कार्यक्रम की प्रदेश स्तरीय समन्वय सुनील अग्रवाल व सह समन्वय श्रीमती संपदा गुलाटी व उनकी टीम ने सहभागिता दी तथा छात्रों व अध्यापकों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में 120 छात्रों तथा 120 से अधिक अध्यापकों ने भाग लिया। मंडलीय स्तर पर हर कक्षा से तीन छात्रों व एक रिजर्व छात्र का चयन किया गया। ये विजेता इसी माह होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम सफल बनाने में स्थल प्रभारी श्रीमती अलका चौधरी प्रधानाचार्य राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय ई ब्लॉक नंद नगरी व उनके अध्यापकों ने पूरा-पूरा सहयोग दिया। कार्यक्रम संयोजक प्रेम किशोर शर्मा व स्थल प्रभारी श्रीमती अलका चौधरी ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।
निर्णायक मंडल में संजीव कुमार प्रधानाचार्य, मुल्कराज प्रधानाचार्य भलस्वा एवं श्रीमती मीनाक्षी असिस्टेंट प्रोफेसर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमान अशोक कुमार, अंकुर तायल, अभिनव कुमार, शुभम गोयल, श्रीमती जरीना, राजन वर्मा प्रवक्ता आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*