राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
भोपाल। मध्य प्रदेश में कुछ ऐसे वरिष्ठ विधायक हैं, जिन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। पूर्व की सरकार में ये लोग मंत्री रह चुके हैं लेकिन नई सरकार में अभी तक इन्हें जगह नहीं मिली है। लेकिन इनकी उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। सीनियर विधायकों को आशा है कि नए साल में रिक्त पदों पर उन्हें मौका मिल सकता है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री सहित सभी 31 मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो चुका है। ऐसे में अब 10 नेता ऐसे हैं जो पूर्ववर्ती शिवराज सरकार में मंत्री थे, लेकिन डॉक्टर मोहन यादव की कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। इनमें कई वरिष्ठतम विधायक हैं, जिन्हें उम्मीद है कि सरकार उन्हें न्यू ईयर गिफ्ट दे सकती है। दिलचस्प बात यह है कि जिन्हें मंत्री पद के लिए मौका नहीं मिला है, उनमें से गोपाल भार्गव ऐसे ही नेता हैं जो लगातार 9 बार से विधायक हैं और विधानसभा में सबसे वरिष्ठ हैं।
शिवराज सरकार में थे मंत्री लेकिन अब…
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में 33 मंत्री थे। इनमें से 10 पूर्व मंत्री ऐसे हैं जो चुनाव जीतकर तो आए लेकिन उन्हें कैबनेट में जगह नहीं मिली है। इनमें नौ बार से विधायक का चुनाव जीतते गोपाल भार्गव, प्रभु राम चौधरी, बृजेंद्र सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, बिसाहू लाल सिंह, बृजेंद्र सिंह यादव, उषा ठाकुर, हरदीप सिंह डंग, ओम प्रकाश सकलेचा और मीना सिंह शामिल हैं। आगे देखते हैं कि मुख्यमंत्री मोहन यादव क्या निर्णय लेते हैं!


Leave a Reply