राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल पीजी कॉलेज गाजियाबाद के राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से सात दिवसीय विशेष शिविर का आज सोमवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय नंदग्राम में शुरू किया गया। शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों ने श्रमदान के रूप में साफ सफाई का कार्य किया तथा प्रांगण में रंगोली बनाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अखिलेश मिश्रा, डॉ उर्विजा शर्मा और डॉ प्रियंका सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया।
प्रोफेसर अखिलेश मिश्रा ने एनएसएस का ध्वजारोहण किया। अंशिका श्रीवास्तव और उनकी टीम ने स्वागत गीत एवं लक्ष्य गीत समूह के साथ गाया। प्रोग्राम अधिकारी डॉ रीना शर्मा ने विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रोग्राम अधिकारी प्रियंका गंगवार ने संक्षिप्त रूप से एनएसएस के इतिहास का वर्णन किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने, अनुशासन और संस्कारवान बनने की शिक्षा दीl
शिविर के दूसरे सत्र में आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए विद्यार्थियों को 10 ग्रुप में विभाजित किया गया। इनके नाम दुर्गावती, मूलमती, लक्ष्मी सहगल, मातंगी हजारा, अरुणा आसफ अली, रानी गैडिनलियु, सावित्रीबाई फुले, भीका जी कामा, तारारानी जैसी गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे गए। विद्यार्थियों को भोजन व्यवस्था समिति, अनुशासन समिति, कार्यक्रम संचालन समिति, मीडिया समिति, स्वागत समिति इत्यादि में बांटा गया। अगले दिन के कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ रीना शर्मा ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर अंजली मिश्रा, अंशिका श्रीवास्तव, सरस्वती, शिवानी, बृजेश कुमार, रिंकी गौतम, रिया, आंचल तन्वी, सुष्मिता, लक्ष्मी, आकाश, अक्षिता, विकास गुप्ता इत्यादि स्वयंसेवक -स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहे।


Leave a Reply