न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। शहीद दिवस पर न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों व एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शहीदों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता त्यागी ने सभी को शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख देते हुए कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी को लेकर लोगों में इंकलाब लाने के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।
श्रीमती त्यागी ने कहा कि शहीद भगत सिंह एक ऐसे भारत निर्माण के पक्षधर थे जहां कोई भूखा न हो और सभी धर्मों के लोग एकसाथ प्रेम पूर्वक एकजुटता के साथ रहें। उन्होंने कहा कि हम सभी को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिए।
प्रबंधक दिवाकर त्यागी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति ईमानदारी और लगन से उच्च शिक्षित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देकर आजादी के नायकों के सपनों का भारत बनाने को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वंदना झा, अनीता शर्मा, सुषमा झा, विष्णु गुप्ता, रंजना तिवारी, मंजू मेहता, आरती आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*