राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
-ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के संस्थापक जितेन्द्र बच्चन ने दी बधाई!
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रविवार को नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नाम की घोषणा करते ही कायस्थ समाज में खुशी की लहर छा गई। भाजपा ने बिहार सरकार में मंत्री नितिन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के संस्थापक एवं समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने नितिन नबीन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने नितिन को एक कर्मठ, युवा और परिश्रमी नेता बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं भेजी है।
उल्लेखनीय है कि नितिन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। बिहार की राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम हैं और वर्तमान में बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना बिहार में हुआ। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और बांकीपुर से विधायक रहे। उनकी माता का नाम मीरा सिन्हा है। पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए नितिन नबीन बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने जा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने संगठन और सरकार दोनों में अहम भूमिका निभाई है।


Leave a Reply