भाषण प्रतियोगिता में 15 प्रतियोगियों ने की सहभागिता

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शम्भू दयाल पीजी कॉलेज गाजियाबाद में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मिशन शक्ति तृतीय चरण के कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत ‘महिला उद्यमिता का विकास’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 15 प्रतियोगियों ने सहभागिता की और भाषण प्रतियोगिता में बीना राठौर (बीएड प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान, छात्रा निकिता कुमारी (बीए द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा विशाल बंसल (बीएड प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गुरुवार, 16 सितम्बर को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वी.एस. राय ने की। एनएसएस प्रभारी डॉ रीना शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। शहर की स्थापित महिला उद्यमियों में मेधा फाउंडेशन से सौम्या और श्रीमती नमिता भल्ला ने अपने अनुभव छात्र-छात्राओं से साझा किए। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक साथी डॉ कमलेश भारद्वाज, प्रियंका गंगवार, डॉ उर्विजा शर्मा, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ अखिलेश मिश्रा, डॉ आर.एन. शुक्ला एवं डॉ मीनाक्षी गोयल आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*