निभा फाउंडेशन ने लोगों को जागरूक करने का लिया संकल्प

निभा कार्यालय पर किया गया झंडारोहण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित सामाजिक संस्था निभा फाउंडेशन कार्यालय पर मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती निभा श्रीवास्तव और संरक्षक वीके सक्सेना ने क्रमश: झंडारोहण किया व झंडे को सलामी दी।
समारोह को संबोधित करते हुए निभा श्रीवास्तव ने कहा कि 1950 में हमारे देश का संविधान लागू हुआ था, इसीलिए हम 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। वीके सक्सेना ने कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है। इस पवित्र मौके पर हम मिलकर संकल्प लें, इस देश को सुंदर बनाने के लिए, इस देश में विकास लाने के लिए, इस देश की हरियाली को बरकरार रखने के लिए, इस देश में आने वाले पानी के संकट को ख्त्म करने के लिए हम लोगों को जागरूक करेंगे। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अनुज श्रीवास्तव भी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से सभी पर्वों को धूमधाम से मनाने की अपील की। साथ ही भाईचारा बनाए रखने को कहा। इस मौके पर निभा फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरालाल माथुर, राजकीय प्रवक्ता लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय प्रमुख ममता, मनीषा, किरण श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अनुज कुमार कावेरी, सोनू, जिला प्रमुख सोनू पटवाल, रेनू सिंह, शांति देवी, सुनीता देवी, कला रावत, नीतू वर्मा, मनोज, अनुज आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*