बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ली दिलाई शपथ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा मिशन शक्ति तृतीय चरण कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ बीएस रॉय ने प्रथम सत्र में सभी विद्यार्थियों को शासन द्वारा भेजे गए शपथ पत्र के आधार पर शपथ दिलाई। द्वितीय सत्र में सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराई गई।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस अधिकारी प्रियंका गंगवार एवं डॉ रीना शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ अनिल चौहान, डॉ रश्मि गोयल, डॉ कमलेश भारद्वाज, डॉ प्रियंका सिंह, डॉ अनुराग शर्मा, डॉ मीनाक्षी गोयल आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*