प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रवादी विकास पार्टी के अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव के सुझाव पर लिया निर्णय

राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्वत

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव की सलाह को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंजूर कर लिया है। उन्होंने एक बैठक के बाद ऐलान किया है कि देश में अब 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से एक बातचीत में राष्ट्रवादी विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से ट्रवीट कर निवेदन किया था कि केन्द्र सरकार को चाहिए कि वह सभी देशवासियों का कोविड-19 का टेस्ट कराए और टीकाकरण किया जाए। साथ ही कोविड के इलाज से संबंधित कोई भी वस्तु का निर्यात न किया जाए। बढ़ती कोरोना महामारी को देखते हुए रेमेडिसविर, ऑक्सीजन, अस्पताल आदि की सुविधा युद्ध स्तर पर मुहैया कराई जाए और उत्तराखंड में चल रहे कुंभ को प्रतीकात्मक रूप में लेते हुए मेला और कुछ राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की रैलियों को रोक दिया जाए।
डॉ श्रीवास्वत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी सलाह मानते हुए देश में अब 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को कोरोना टीके की अनुमति दी है। इसके अलावा उन्होंने उनकी अन्य मांग पर भी विचार किया है। कुंभ को प्रतीकात्मक मानने का भी फैसला लिया है और इस पर हरिद्वार में अमल भी शुरू हो गया है। डॉ श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री का इसके लिए आभार जाताया है। वहीं भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। सभी के लिए कोरोना टीके की अनुमति का फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वैक्सीनेशन के लिए कोविन प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन समेत सभी पुराने प्रोटोकॉल फॉलो किए जाएंगे। साथ ही 4 मई से खुले बाजार में भी कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी। इसकी कीमत आदि के बारे में बाद में गाइडलाइंस जारी हो सकती है। राज्य भी अब सीधे कंपनियों से वैक्सीन खरीद सकेंगे। सरकार के इस प्रावधान के बाद अब दवा कंपनियां भी अपनी कोरोना वैक्सीन निर्माण क्षमता का आधा सीधे राज्य सरकार को या खुले बाजार में बेच सकेंगी.। इसके लिए पहले से कीमत तय की जाएगी और उसी कीमत पर दवा कंपनियां कोरोना वैक्सीन बाजार में बेच सकेंगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*