राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। कोरोनाकाल जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के 32 विद्यार्थियों का दो कंपनियों ने नौकरी के लिए चयन किया है। तीन राउंड के कठिन इंटरव्यू में अपना कौशल दिखाते हुए विद्यार्थियों ने यह नौकरी हासिल की। ये दो कंपनियां हैं-एसएसजी लॉ चैम्बर एलएलपी और बजाज कैपिटल लिमिटेड। चुने गए विद्यार्थी बीबीए, बीकॉम और एलएलबी के हैं।
मंगलवार को दोनों कंपनियों ने जिन विद्यार्थियों को चुना है, उनमें जयंती, दीपक शर्मा, दीपक भारद्वाज, अमन सक्सेना, निदा, दीपेश, प्रद्युम्न, राहुल, प्रिया झा, शिवांगी, अमनदीप, मनीष त्यागी, हर्षित आदि शामिल हैं। प्लेसमेंट हेड हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि दो नामी कंपनियों ने इनका चयन कर इन्हें हाथोंहाथ आफर लेटर प्रदान कर दिए।
मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिक डॉ. अलका अग्रवाल ने बताया कि मेवाड़ अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। उनके जीवन की खुशहाली के लिए उन्हें शिक्षित व दीक्षित करने के साथ ही उन्हें रोजगार के सुनहरे अवसर प्रदान करने की मुहिम निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में जहां रोजगार का संकट देशभर में व्याप्त है, वहीं उनके कॉलेज के विद्यार्थियों को नौकरी मिलना वाकई अद्भुत है। यह विद्यार्थियों के विकास कौशल का परिणाम है।


Leave a Reply