छह स्कूलों के प्रिंसिपल उल्लेखनीय सेवाओं के लिए मेवाड़ में सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में छह स्कूलों के प्रिंसिपल्स को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। अवसर था 27वां स्थापना व शिक्षक दिवस समारोह। सभी प्रिंसिपल्स को प्रमाण पत्र, शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने मेवाड़ के साथ 26 साल से जुड़े सभी लोगों को याद किया और उन्हें नमन किया।
डॉ गदिया ने कहा कि शिक्षक अब केवल शिक्षक न रहें बल्कि वे गुरु की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करें। विद्यार्थियों को अपने साथ जोड़ें। उनमें पढ़ाई की ललक पैदा करने के लिए स्वयं ऊर्जावान बनें। दिल व दिमाग में संतुलन बनाएं और पूरी तरह से अध्यापन को ईमानदारी से करें। हमें उस वंचित समाज के तबके को शिक्षित कर देश की मुख्यधारा से जोड़ना है, जिसके लिए कोई गंभीर रूप से चिंतित नहीं है।
मेवाड़ के महासचिव अशोक कुमार सिंघल ने कहा कि हमारा समाज से जुड़ना बहुत जरूरी है। बिना समाज से जुड़े विद्यार्थियों को संस्कारित और शिक्षित करना नामुमकिन है। इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने इंस्टीट्यूशंस की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने गीत, भजन, भाषण, कविता, गुरु वंदना आदि प्रस्तुत कर मन मोह लिया।
सम्मानित होने वाले प्रिंसिपलों में पुलिस मॉडर्न स्कूल वैशाली की प्रिंसिपल प्राची जैन, आधारशिला ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल रीना माथुर, सेंट टेरेसा स्कूल इंदिरापुरम की प्रिंसिपल रेनू श्रीवास्तव, लिटिल किंगडम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल राकेश चौधरी, नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सरिता शर्मा और ऐस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा की प्रिंसिपल डॉ. शरबरी बनर्जी शामिल हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*