पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नीा ने संभाला कार्यभार

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
चंडीगढ़। कांग्रेस के कद्दावर दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नीस ने आज पंजाब राजभवन में मुख्येमंत्री पद की शपथ ली। राज्यजपाल ने उनको शपथ दिलाई। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी शपथ ली। दोनों उप मुख्य मंत्री होंगे। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी नहीं पहुंच सके। वह शपथ ग्रहण करने के करीब 10 मिनट बाद पहुंचे।
सोमवार, 20 सितंबर को नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नीन ने शपथ लेने के बाद कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के अध्यहक्ष नवजोत सिंह सिद्धू व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। इससे पहले राहुल गांधी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वह शपथ ग्रहण करने के बाद पहुंचे। चन्नीे पंजाब के पहले दलित मुख्यगमंत्री हैं। वह पंजाब के 17वें मुख्यतमंत्री बन गए हैं। राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नीह और उनके साथ शपथ ग्रहण करने वाले सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*