दो कंपनियों ने नौकरी के लिए मेवाड़ के 28 विद्यार्थी चुने

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 28 विद्यार्थियों का दो कंपनियों ने नौकरी के लिए चयन कर लिया। इनमें से दो छात्राओं शिवानी गौतम और शिवानी रतूड़ी को हाई पैकेज पर चुना गया है। चार राउंड के कठिन इंटरव्यू में अपना कौशल दिखाते हुए छात्राओं ने यह नौकरी हासिल की। ये दो कंपनियां हैं-प्लानेट स्पार्क और बजाज कैपिटल लिमिटेड। चुने गए विद्यार्थी बीबीए, बीएससी, एमएससी और बीकॉम के हैं।
सोमवार को प्लेसमेंट हेड हर्षवर्द्धन शर्मा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि विद्यार्थियों ने इंटरव्यू की पूरी तैयारी की हुई थी, जिसका नतीजा है कि दो नामी कंपनियों ने इनका चयन हाथोंहाथ कर लिया। प्लानेट स्पार्क कंपनी ने दो छात्राओं को हाई पैकेज पर बिजनेस डवलपमेंट ट्रेनी चुना है। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल ने कहा कि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अपने विद्यार्थियों के जीवन की खुशहाली के लिए उन्हें शिक्षा देने के साथ ही उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए संकल्पबद्ध है। कोरोनाकाल में जहां रोजगार का संकट देशभर में व्याप्त है, ऐसे में उनके कॉलेज के विद्यार्थियों को नौकरी दिलाने का सिलसिला जारी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*