पूर्वांचल समाज ने होली मिलन समारोह में मनाया रंगोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। होली के अवसर पर हर वर्षों की भांति इस बार भी इंदिरापुरम स्थित शिप्रा सन सिटी में पूर्वांचल होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। रविवार की शाम सन टॉवर क्लब हाउस में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा थे। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव और उनकी टीम के लोगों ने विधायक जी का गुलदस्ता देकर स्वागत-सत्कार किया।
पूर्वांचल होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। गीत-संगीत से भरपूर कार्यक्रम में प्रतिष्ठित और संभ्रांत नागरिकों के अलावा कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी सिरकत की। फूलों के साथ होली खेली गई और एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया। महिलाओं ने होली के भजन प्रस्तुत कर सभी के दिल जीत लिए।
सुधीर श्रीवास्तव ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों के इस पावन त्यौहार को आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि हर त्योहार की भांति होली के अवसर पर भी पारिवारिक पर्यावरण संरक्षण होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। हम सभी का प्रयास रहता है कि पूरे समाज को साथ लेकर भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के अनुसार हर त्योहार एवं कार्यक्रम आयोजित किया जाए। होली के अवसर पर भी ऐसा ही किया गया। भव्य पारिवारिक पर्यावरण संरक्षण होली मिलन समारोह में जहां फूलों के साथ जमकर होली खेली गई, वहीं प्रेम भाईचारा और सौहार्द का संदेश भी दिया गया है।
समारोह में दैनिक जन सागर टुडे के प्रधान संपादक पंकज सिंह, राष्ट्रीय जनमोर्चा के संपादक जितेन्द्र बच्चन, समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, कविता सिंह, संध्या ओझा, अर्चना ठाकुर, अमोद कुमार, एके वर्मा, अरविंद कुमार, सिंपी सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, अंजना सिंह, वाणी सिंह, मीनू सिंह, रोहित रोहन श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, अमित श्रीवास्तव, संजीव तिवारी, अजय गुप्ता, आरपी वर्मा, हिमांशु झा, राजेश मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, स्मिता गुप्ता, शरद श्रीवास्तव, विनीता सिन्हा, गरिमा वर्मा, पीके झा, पायल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*