राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। प्राधिकरण के स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने नोएडा को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए कमर कस ली है। सेक्टरों और सोसाइटियों में लगातार अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। गुरुवार को भी सेक्टर 72-73 में सफाई अभियान चलाया गया।
सेक्टर 73 महादेव अपार्टमेंट में प्राधिकरण की टीम ने निवासियों के साथ मिलकर साफ-सफाई कराई। सड़कों के पास पड़े कूड़े को इकट्ठा किया गया। अभियान में प्राधिकरण के सफाई कर्मचारियों के अलावा निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह नौ बजे से ही लोगों ने प्राधिकरण की टीम का स्वागत करते हुए सफाई कार्य में सहयोग किया, जिसमें एओए अध्यक्ष सतवीर यादव, हिंमाशू चौधरी, कृष्णा साह, रंजीत झा, डीएस नेगी, सुंदर, धनंजय, अवधेश राणा आदि का सहयोग रहा।
इस दौरान स्वास्थ विभाग के जीएम एसपी सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग में सर्किट 2 के प्रभारी आरके शर्मा, सिविल विभाग से यशपाल सिंह, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर सभी ने स्वच्छता की शपथ ली और उसके प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज कराई। इस दौरान लोगों ने कूड़े की गाड़ी न आने की शिकायत की तो अधिकारियों ने फोन करके तुरंत गाड़ी भेजने और भविष्य में ऐसी गलती न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी लापहवाही की गई तो जिम्मेदार के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply