राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बैतूल। सामाजिक उत्थान के लिए कार्यरत देश की अग्रणी संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बैतूल जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार को संस्था का प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। यह नियुक्ति एसकेएफआई के राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव की संस्तुति पर की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने रामकिशोर पवार से अपेक्षा की है कि वह संगठन को अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से मजबूती प्रदान करेंगे और मध्य प्रदेश में इसका जल्द ही विस्तार करेंगे। उन्होंने श्री पवार की इस नियुक्ति पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Leave a Reply