राष्ट्रीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने बिहार सरकार से की पत्रकार पेंशन योजना को सरल बनाने की मांग

Senior Journalist Dr. Jitendra Bachchan

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने बिहार में पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रसंशा की है। लेकिन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने सीएम नीतीश कुमार से मांग की है कि वे पत्रकार पेंशन योजना को और अधिक सरल बनाएं, ताकि राज्य के अधिक से अधिक पत्रकारों को इसका लाभ मिल सके।
उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने की घोषणा कर दी है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह तीन हजार की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार सरकार ने पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया गया है।
सीएम ने कहा है, “लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से जीवन-यापन कर सकें।”
राष्ट्रीय पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस निर्णय की प्रसंशा की है। लेकिन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने सीएम के नाम एक बयान जारी कर मांग की है कि बिहार सरकार पत्रकार पेंशन योजना को और अधिक सरल बनाए, ताकि अधिक से अधिक पत्रकारों को इसका लाभ मिल सके।
डॉ. विद्या भूषण ने मुख्यमंत्री को दी बधाई!
बिहार के सारण जिला पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव ने पत्रकार पेंशन योजना के तहत पत्रकारों की पेंशन की बढ़ोतरी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री को बधाई दी है तथा कहा कि इस योजना का लाभ अधिकाधिक पत्रकारों को मिलने के लिए सरल तरीके से प्रभावी बनाया जाए।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*