रोहताश दीक्षित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति खुर्जा के बने अध्यक्ष

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर के समाजसेवी रोहताश दीक्षित को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव समिति खुर्जा का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले रानी वाला चौक स्थित श्री गोवर्धन मंदिर प्रांगण में समिति की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीसी गुप्ता “कांटे वाले”ने की। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने दीक्षित का फूलमाला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोहताश दीक्षित ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति के साथियों को एकसाथ लेकर आगामी श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव को भव्य, आकर्षक एवं सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा एवं हैप्पी वर्मा द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि गणेश चतुर्थी डोला में अधिक से अधिक संकीर्तन मंडलियों का समावेश किया जाए, जिसे समिति ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
डीसी गुप्ता “कांटे वाले”ने कहा कि हिंदू धर्म में भगवान गणेश को बुद्धि, विवेक, ज्ञान एवं विघ्नहर्ता के देवता के रूप में पूजा जाता है। उन्हें प्रथम पूज्य एवं बुद्धि के दाता के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है। समिति के सचिव विकास वर्मा ने बताया कि आगामी 14 सितंबर को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। गणेश बाबा का भव्य डोला रानी वाला चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः रानी वाला चौक खुर्जा में विश्राम लेगा।
बैठक में हैप्पी वर्मा, सुधीर वर्मा, दीपक वर्मा, सोनू वर्मा, बलवीर सोनी, पीयूष खेमका, आशीष गुप्ता, विकास वर्मा, शेखर वर्मा, डीसी गुप्ता, विकास सोनी, सोनी शर्मा, प्रमोद भारद्वाज गुरुजी, ओम प्रकाश शर्मा, गिरीश सोनी, पंडित सोनू शर्मा, शिवकुमार अग्रवाल, कुलदीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*