राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। ऑल मीडिया काउंसिल ने चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. गेयता श्रीवास्तव को “भारत चिकित्सक रत्न अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया है। यह अलंकरण उन्हें कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली में आयोजित 10वें ऑल मीडिया काउंसिल अवॉर्ड्स 2026 समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. गेयता ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि उनके मरीजों, परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों के विश्वास का परिणाम है।
सम्मान समारोह गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की स्मृति को समर्पित था। इस अवसर पर वरिष्ठ बीजेपी नेता एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र चौधरी, एक कदम लक्ष्य की ओर फाउंडेशन के अध्यक्ष जितेन्द्र गौड़, रतलाम मध्यप्रदेश के महाराजा श्रीमंत रामलक्ष्मण सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री राजस्थान असर अहमद खान, बेस्टसेलर लेखक एवं टेडएक्स वक्ता भोलानाथ दास, समाजसेवी, संस्थापक पंख सोसाइटी डॉ. आरती थापा, संस्थापक दिव्या फाउंडेशन प्रो. डॉ. दिव्या तनवर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. गेयता श्रीवास्तव होलिस्टिक फिजियोथेरेपी क्लीनिक की संस्थापक हैं और पिछले 15 वर्षों से पुनर्वास, दर्द प्रबंधन एवं समग्र स्वास्थ्य देखभाल में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। उनका “मूवमेंट इज मेडिसिन” का संदेश हजारों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहा है। स्वास्थ्य जागरूकता के लिए वे हमेशा समर्पित रहती हैं।
कार्यक्रम के आयोजक ऑल मीडिया काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा और उनकी टीम ने डॉ. गेयता की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा है कि यह सम्मान न केवल डॉ. गेयता श्रीवास्तव के लिए, बल्कि पूरे फिजियोथेरेपी और चिकित्सा समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।


Leave a Reply