राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विजय नगर क्षेत्र में स्थित रोज बेल पब्लिक स्कूल ने अंबेडकर जयंती एवं वैशाखी के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। गुरुवार, 13 अप्रैल को प्रथम ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंजुल अग्रवाल (अध्यक्ष ऑल इंडिया शूटिंग बॉल एसोसिएशन, उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन), गुलशन कुमार भांमरी (जिला अध्यक्ष बैडमिंटन, महासचिव गाजियाबाद आईएसएफआई एवं सांसद प्रतिनिधि) और शुभम कुमार राय (एक्टर, राइटर, पब्लिक स्पीकर और खेल विकास अधिकारी, उत्तर प्रदेश शिक्षा परिषद) ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को रोज बेल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में जिले के कई स्कूलों के 50 से अधिक छात्र- छात्राओं ने जूनियर व सीनियर विंग में बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इन विद्यालयों में डीपीएस सिद्धार्थ विहार, सिल्वर लाइन पब्लिक स्कूल, एसएसके पब्लिक स्कूल, ब्लूम पब्लिक स्कूल, श्रीमती टेरेसा पब्लिक स्कूल आदि शामिल रहे। सबसे अच्छी राइटिंग वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों को पुस्तकें और पढ़ाई से संबंधित अन्य सामग्री वितरित की गई।
बलप्रीत सिंह के अनुसार प्रतियोगिता में U-9 में रियाना 1st व चाहत 2nd रही, U-11 में सिद्धि 1st व चाहत 2nd, U-13 में लब्धि 1st व शिद्धि 2nd, और U-15 में तमन्ना प्रथम व श्रेया द्वितीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर रोज बेल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सरदार जोगेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती धरमजीत कौर, निदेशक बलप्रीत सिंह स्कूल एवं शिक्षक गण जगदीश सिंह, सेतूराम, श्रीमती कुसुम, श्रीमती गुरविंदर कौर, श्रीमती अनीता सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply