ग्रेटर नोएडा में महिला संगठन ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की नोएडा महानगर इकाई द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। छोटे-छोटे बच्चों के साथ कोआर्डिनेटर मनोज झा और मीडिया प्रभारी वंदना झा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया।
मनोज झा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ बीआर अम्बेडकर पूरा जीवन संघर्ष करते रहे। भेदभाव का सामना करते हुए उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी की। आजादी की लडाई में शामिल हुए और स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि डॉ अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था और संविधान का मसौदा तैयार करने के अलावा उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बच्चों ने भी शुक्रवार के इस कार्यक्रम में जहां शपथ लिया कि हम बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलेंगे, वहीं संगठन की मीडिया प्रभारी बंदना झा ने कहा कि बाबा साहब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री और दलित नेता थे। उन्होंने भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति का नेतृत्व किया और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में कार्य किया। इस अवसर पर अमृता, प्रीति, विपाशा, संजना, ओम, शिवम, खुश्बू, मिठी, मामुनी, अंकित आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*